ये गुलाब की सूखी पंखुडियां,
तुम्हारी याद दिलाती हैं,
कुछ खो दिया मैंने कहीं,
मुझे ये बताती हैं |
" कभी तोड़ा था मुझे डाली से,
अपने प्रिये को देने के लिए,
फिर रख दिया पन्नों के बीच,
ऐसे मुरझाने के लिए,
याद करो वह दिन जब ,
वो पुस्तक लेने आई थी,
............
--- ajay gautam 'aahat'
कभी ग़म को छुपाना अच्छा लगता है,
यूँ अकेले में आंसू बहाना अच्छा लगता है,
वो हमें इतना याद आते हैं की अब,
उन्हें पलभर भुलाना अच्छा लगता है|
-ajay gautam 'aahat'
उठती हैं सागर की लहरें
लेकर आकांक्षा,
कि छूना है आकाश ,
इस तमन्ना को लेकर करती
बार बार प्रयास |
गिरती लेकर निराशा ,
पर मन में है अभी भी अभिलाषा,
कि छूना है आकाश
चाहे कितना करना पड़े प्रयास|
- ajay gautam ' aahat'